Latest Newsझारखंडपलामू में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वाले ने...

पलामू में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वाले ने लगाया गोतनी पर आरोप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पलामू: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर (Medininagar) के शहर थाना क्षेत्र के जनकपुरी-बारोलाट (Janakpuri-Barolat) में शुक्रवार की बीती रात को फंदे से लटके एक महिला का शव (Dead Body) बरामद किया गया।

महिला की पहचान विनय कुमार पाठक की 40वर्षीय पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। महिला की मौत को उसके मायके वालों ने हत्या करार दिया है और आत्महत्या (Suicide) का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है।

पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना से गई पुलिस ने शुक्रवार की रात 11 बजे महिला के शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए MRMCH में भेज दिया।

पुलिस की शुरूआती छानबीन में Suicide का मामला सामने आया है। वहीं परिजनों के आरोप पर महिला की गोतनी के एक पुत्र को थाना लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

भसुर और गोतनी ने पूर्व में की थी मारपीट

पूनम देवी के भाई पड़वा के कजरी निवासी त्रिभुवन पाठक आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले सात माह से उसकी बहन का गोतिया परिवार से विवाद (Dispute) चल रहा था।

पूर्व में उसके साथ भसुर संजय पाठक, गोतनी मंजू देवी एवं अन्य ने मारपीट भी की थी। उस दौरान उसके स्तन के नीचे और पेट के हिस्से को जला दिया गया था।

और इस मामले में सुुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसमें सफल नहीं होने पर उसकी हत्या की गई और उसे फंदे पर लटका दिया गया, ताकि घटना आत्महत्या (Suicide) साबित हो जाये।

त्रिभुवन ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर 11 बजे के करीब जनकपुरी-बारोलाट (Janakpuri-Barolat) पहुंचे। उस समय संजय पाठक का पुत्र आशुतोष कुमार पाठक उर्फ पिंकू मौके पर मौजूद था। उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

ससुर, गोतनी और भसुर के खिलाफ जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट

परिवार के अन्य लोगों का कहना है कि सात माह पहले हुए विवाद में संजय पाठक, उसकी पत्नी मंजू देवी एवं पिता मोती पाठक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट (Arrest Warrant) भी जारी हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार मृतका पूनम के पति विनय कुमार पाठक मंदबुद्धि हैं।

उसके पिता मोती पाठक जमीन सहित अन्य हिस्से के बंटवारे में भेदभाव अपनाए हुए हैं। विनय को हिस्सा नहीं मिलने के कारण विवाद (Dispute) हुआ था।

जायदाद बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

इस बीच दिसंबर महीने में जब कोर्ट (Court) से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ तो मोती पाठक जेल जाने के डर से बराबर बराबर बंटवारे को तैयार हो गए।

केस वापस लेने के लिए पूनम पर दबाव बनाया गया। इस बीच शुक्रवार की रात बैरिया स्थित घर पर इस मामले में कहा सुनी के बाद विवाद (Dispute) हुआ और फिर पूनम की मौत की सूचना सामने आई।

spot_img

Latest articles

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

खबरें और भी हैं...

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...