Latest Newsझारखंडरांची में अभी 4 दिन बरसेंगे बदरा, मौसम ने बदली करवट, ऑरेंज...

रांची में अभी 4 दिन बरसेंगे बदरा, मौसम ने बदली करवट, ऑरेंज अलर्ट जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मार्च के महीने में रह-रहकर मौसम (Season) का करवट बदलना चौंकाता तो जरूर है, पर रांची (Ranchi) का मौसम पहले भी इस तरह का रह चुका है। मौसम विभाग (Weather Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रांची और आसपास के जिलों में अगले चार दिनों तक बदरा बरस सकते हैं।

ऐसा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) यानी पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। बता दें कि राविवार को रांची सहित कई जिलों में बादल छाए रहे। गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि भी हुई। आगे के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रांची में अभी 4 दिन बरसेंगे बदरा, मौसम ने बदली करवट, ऑरेंज अलर्ट जारी- Badra will rain for 4 days in Ranchi, weather has changed, Orange alert issued
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के उत्तरी और मध्य भाग (Pakur, साहिबगंज, बोकारो, देवघर, Dhanbad, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम (West Singhbhum), कोडरमा, गिरिडीह, पलामू, पश्चिम सिंहभूम) में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

रांची में अभी 4 दिन बरसेंगे बदरा, मौसम ने बदली करवट, ऑरेंज अलर्ट जारी- Badra will rain for 4 days in Ranchi, weather has changed, Orange alert issued

पिछले 24 घंटे में रांची का पारा सबसे लो

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश (Rain) 58.6 मिली मीटर पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के बंदगांव में रिकॉर्ड की गई है।

इस दौरान सबसे अधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर (Jamshedpur) का रहा। पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान राजधानी रांची का 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...