गढ़वा: बरडीहा थानांतर्गत सालगा गांव में जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर खूब मार-पिट हुई। जिसमें 5 से अधिक पुरुषों ने 4 महिलाओं को लाठी से पिट-पिट घायल (Beaten With Sticks) कर दिया।
घायल महिलाओं का परिचय
घायलों में जगदीश यादव (Jagdish Yadav) की पत्नी सारधा देवी, इंद्रदेव यादव की पत्नी सविता देवी, भरत यादव की पत्नी राजमुनि देवी और शंभू यादव की पत्नी सरस्वती देवी शामिल हैं। सभी सालगा गांव के निवासी हैं।
क्या था मामला ?
घटना के संबंध में घायलों ने आरोप लगाया है कि नरेश यादव (Naresh Yadav) उनकी भूमि को अपना भूमि बता कर उसमें बीहन कर रहा था।
जिसका विरोध करने पर नरेश यादव, मंगरु यादव, राजेश यादव, कामेश्वर यादव, बुधन यादव सहित अन्य ने मिलकर लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया।
घायल अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में भर्ती किया।