Latest Newsझारखंडसरकारी व रिटायर्ड कर्मियों सहित परिवार के सदस्यों का होगा स्वास्थ्य बीमा,...

सरकारी व रिटायर्ड कर्मियों सहित परिवार के सदस्यों का होगा स्वास्थ्य बीमा, 5 लाख तक..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Vidhan Sabha: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Vidhan Sabha) बजट सत्र के छठें दिन शुक्रवार को सदन में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Bana Gupta ने कहा कि राज्य सरकार में सेवारत कर्मचारियों और रिटायर कर्मचारियों समेत परिवार के आश्रित सदस्यों को पांच लाख तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ जल्द मिलेगा।

प्रश्न काल के दौरान JMM विधायक समीर कुमार मोहंती के अनुसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि एक माह के भीतर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

मोहंती ने कहा कि इस सुविधा को लेकर 31 जुलाई 2023 को ही विभागीय संकल्प जारी हुआ था लेकिन आज तक सरकारी कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं मिला।

जवाब में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। पूर्व की किसी भी सरकार ने इस मसले पर गंभीरता नहीं दिखाई। फिलहाल एजेंसियों की चयन प्रक्रिया चल रही है। इस बीमा योजना में एयरलिफ्ट का भी प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा विधवा और एकल को भी लाभ देने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े फैसले को धरातल पर उतारने के लिए कई प्रक्रिया से गुजरना होता है। इसलिए थोड़ा सब्र रखना चाहिए।

इस पर विधायक Sameer Kumar Mohanty ने कहा कि अगर सरकार खुद मानती है कि यह गंभीर विषय है तो समय सीमा क्यों नहीं तय करती। इसपर भाकपा माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि अगर यह योजना महत्वपूर्ण है तो देर क्यों लग रही है।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...