Latest NewsझारखंडPAC की मीटिंग में लोकसभा चुनाव पर हुआ व्यापक विमर्श, राज्य सरकार...

PAC की मीटिंग में लोकसभा चुनाव पर हुआ व्यापक विमर्श, राज्य सरकार के 4 साल के…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

State Congress Political Affairs Meeting: प्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स (PAC) की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Rajesh Thakur की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

लोकसभा सीटों का क्षेत्रवार विश्लेषण किया गया। यह तय किया गया कि राज्य में महागठबंधन की चल रही सरकार के जरिए इन चार वर्षो के दौरान किए गए विकास का कार्यों का पूरा खाका जनता के सामने रखा जाएगा।

साथ ही केंद्र सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल का खाका भी जनता के सामने रखा जाएगा ताकि उपलब्धियों का ढोल पीटने वाले Prime Minister Modi और BJP के नुमाइंदों की पोल खुल सके।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी Ghulam Ahmed Mir ने PAC के सदस्यों को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह कमर कसकर तैयार रहने को कहा।

उन्होंने कहा कि पीएससी की सदस्यों की भूमिका चुनाव से पहले अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। देश में एक बार चुनाव शुरू हो जाने के बाद आपकी भूमिका अलग होती है और चुनाव के पहले आपकी भूमिका अलग है। अभी हमें सभी लोकसभा सीटों पर केंद्रित होकर ऐसी तमाम कमजोरी को दूर करने पर बल देना है, जिनकी वजह से चुनाव का परिणाम थोड़ा बहुत भी प्रभावित होने की संभावना है।

मीर ने कहा कि झारखंड के संदर्भ में हमारे गठबंधन की मजबूती को देखकर BJP बौखलाहट में है और वह वर्तमान सरकार के खिलाफ हर मोर्चे पर अफवाह फैलाने की कोशिश कर रही है लेकिन हमारी एकजुटता से हर बार उनके इरादों पर पानी फिर जा रहा है।

पूरे देश की जनता विशेष कर झारखंड की जनता ने इनका असली रंग पहचान लिया है जरूरत सिर्फ इस बात की है कि जनता जिस तरह से हम पर विश्वास है कर रही है उस विश्वास को हम बनाए रखें। उन्होंने कहा कि हमारी मिली जुली मेहनत और जनता के साथ से झारखंड का परिणाम चौंकाने वाला होगा जिसकी कल्पना भाजपा कभी नहीं कर सकती।

राजेश ठाकुर ने कहा कि BJP राजनीति के निचले पायदान पर खड़ी होकर ओछी राजनीति कर रही है। इससे जनता का भारी नुकसान हो रहा है और ऐसे में हम मूक दर्शक बनकर खड़े नहीं रह सकते।

यदि आज हमने जागने और जगाने का काम नहीं किया तो भावी पीढ़ी लोकतंत्र का नाम सिर्फ इतिहास में ही पढ़ पाएगी। इस देश से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को हटाना मोदी सरकार का एक छुपा हुआ एजेंडा है जो भविष्य में सामने आएगा।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, सुखदेव भगत, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, फुरकान अंसारी, KN Tripathi, बृजेंद्र सिंह, कालीचरण मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...