Latest NewsUncategorizedजहां बंगाल की CM ममता को लोगों को करना था संबोधित, उसके...

जहां बंगाल की CM ममता को लोगों को करना था संबोधित, उसके पास मिला बम…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bengal CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सोमवार दोपहर पूर्वी मिदनापुर जिले के तमलुक में एक बैठक को संबोधित करने वाली हैं।

इसके पहले भूपतिनगर इलाके से 20 किलोमीटर दूर देशी बम बरामद किए गए।

एक खेत में झोपड़ी में बम रखे गए थे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री के किसी भी जिले के दौरे से पहले इलाके की तलाशी ली जाती है। ऐसे ही एक अभ्यास के दौरान पुलिस ने देशी बम बरामद किए।

पुलिस ने बमों के अलावा इन्हें जोड़ने के लिए आवश्यक कच्चा माल भी बरामद किया। सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बदमाशों ने इसी झोपड़ी में बम बनाया था। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इसके पहले भी भूपतिनगर क्षेत्र में देशी बमों से विस्फोट हो चुका है।

इस तरह का सबसे गंभीर विस्फोट दिसंबर 2022 में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी के जिले के दौरे से ठीक पहले हुआ था। उस विस्फोट में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता मारे गये थे।

पुलिस सूत्रों ने कहा, मुख्यमंत्री की यात्रा से पहले इतनी बड़ी मात्रा में देशी बमों की बरामदगी को पुलिस बहुत गंभीरता से ले रही है।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...