Latest Newsझारखंडबोकारो में 1 माह बाद मिला बिहार पुलिस की महिला दारोगा के...

बोकारो में 1 माह बाद मिला बिहार पुलिस की महिला दारोगा के इकलौते बेटे की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dead Body : बिहार पुलिस की महिला दारोगा (Female Inspector) राखी घोषाल के 37 दिनों से लापता बेटे का शव बोकारो RPF पोस्ट के पास एक गड्ढे से बरामद किया गया। 30 वर्षीय युवक इंजीनियर था।

भागलपुर निवासी महिला दारोगा (मधुबनी के कलुआही थाने में पदस्थापित) का बेटा 17 मार्च को पेटरवार सेंटर पर JPSC परीक्षा देने गया था।

परीक्षा के बाद वह बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से भागलपुर (Bhagalpur) लौटना था, लेकिन वह बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर से लापता हो गया।

अगले दिन युवक जब भागलपुर नहीं पहुंचा, तो दारोगा मां बालीडीह थाने पहुंचीं, जहां से उन्हें रेलवे थाने भेज दिया गया, जहां GRP ने गुमशुदगी का सनहा दर्ज किया।

अगले दिन अपहरण की धारा में बदल कर जांच शुरू की गई। GRP ने टेक्निकल सेल की मदद से लापता की तलाश में हरसंभव प्रयास किया।

इस बीच मंगलवार सुबह थाना व रेलवे स्टेशन से कुछ दूर एक गड्ढे में शव (Dead Body) होने की सूचना मिली। मौके से आधार, पैन, एडमिट कार्ड व मोबाइल के जरिए शव की पहचान की गई। शव का Postmortem के बाद शव उसकी मां को सौंप दिया गया।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...