HomeUncategorizedबाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी अजित की NCP में हुए शामिल

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी अजित की NCP में हुए शामिल

Published on

spot_img

Zeeshan Siddiqui joins Ajit’s NCP: महाराष्ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिवंगत NCP नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे, मुंबई युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddiqui) उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजित पवार की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हो गए हैं।

इसके अलावा शुक्रवार को BJP नेता निशिकांत भोसले पाटिल और पूर्व भाजपा सांसद संजय पाटिल ने भी अजीत पवार की मौजूदगी में NCP में शामिल हुए है।

पाटिल और निशिकांत भोसले (Patil and Nishikant Bhosle) को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एबी फॉर्म दिए गए हैं। वे महाराष्ट्र चुनाव 2024 के लिए NCP के आधिकारिक उम्मीदवार हैं। भोसले इस्लामपुर से और संजय पाटिल तासगांव से एनसीपी उम्मीदवार हैं। जबकि जीशान सिद्दीकी को NCP ने बांद्रा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

जीशान बोले-मैं जीतूंगा

NCP में शामिल होने के बाद जीशान सिद्दीकी ने कहा, यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक भावनात्मक दिन है। मैं इन कठिन समय में मुझ पर विश्वास करने के लिए अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे का आभारी हूं।

मुझे बांद्रा ईस्ट से नामांकन मिला है, मुझे यकीन है कि सभी लोगों के प्यार और समर्थन से मैं निश्चित रूप से इस बार फिर बांद्रा ईस्ट से जीतूंगा। वहीं निशिकांत भोसले पाटिल ने कहा, मैं आज हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर एनसीपी में शामिल हुआ हूं।

इस्लामपुर विधानसभा सीट NCP के खाते में जाने के कारण मुझे भाजपा से NCP में जाना पड़ा। मैं इस्लामपुर सीट से NCP के टिकट पर चुनाव जीतूंगा।

पूर्व भाजपा सांसद संजयकाका पाटिल ने कहा, NCP महायुति का हिस्सा है। हमारे जिले की इस्लामपुर सहित दो सीटें (विधानसभा) NCP को (महाराष्ट्र चुनाव के लिए) मिली थीं। मुझे चुनाव (महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव) लड़ना था और इसलिए मैं एनसीपी में शामिल हो गया।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...