रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद : संजय सेठ

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: सांसद संजय सेठ (MP Sanjay Seth) ने रांची में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं। प्रशासन के विफलता का परिणाम है कि आए दिन दिनदहाड़े राज्य की राजधानी में हत्या हो रही हैं।

उन्होंने मंगलवार को कहा कि आज भी रांची के बीच शहर में अपराधियों द्वारा आभूषण व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। यह पूरी तरह प्रशासन की विफलता है।

शहर में अब कोई भी लोग सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करे। शहर में अपराधी घटनाओं में वृद्धि हुई है।

चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। व्यापारी, कारोबारी सहित आम लोग अब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यपारियों से रंगदारी (Extortion) मांगी जा रही है।

Share This Article