Jio और Airtel के तेजी से बढ़ते जा रहे हैं ग्राहक, Vodafone की हालत खराब!

News Aroma Media
3 Min Read

Jio-Airtel : 5G सर्विस के लॉन्च होते ही Telecom companies Reliance Jio and Airtel अपने ग्राहकों को 5G service देने में जुट गई है। जिससे दोनों ही कंपनियों के ग्राहकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

वहीं आर्थिक संकट से जूझ रही Voda Idea के गिने-चुने कस्टमर भी अब उसे छोड़ कर जाने लगे हैं। नवंबर के आंकड़े Telecom sector  की अलग ही तस्वीर बयां कर रहे हैं।

इस महीने में जहां रिलायंस जियो और भारती एयरटेल (Reliance Jio and Bharti Airtel) के मोबाइल ग्राहकों की संख्या संयुक्त रूप से 25 लाख बढ़ी है, वहीं परेशानी से जूझ रही Vodafone Idea को 18.3 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ है।

Jio और Airtel के तेजी से बढ़ते जा रहे हैं ग्राहक, Vodafone की हालत खराब! -Customers of Jio and Airtel are increasing rapidly, Vodafone's condition is bad!

वोडाफोन कंपनी टावर का भी बकाया नहीं चुका पाई

पहले से ही Vodafone Idea नकदी संकट से जूझ रही है। कंपनी टावर कंपनी को बकाया नहीं चुका पाई है। इसके साथ ही सरकार को भी लाइसेंस फीस का 10 प्रतिशत ही भुगतान कर सकी है।

- Advertisement -
sikkim-ad

इस बीच यह कंपनी कस्टमर (Customer) को रोकने में भी असफल रही है। नवंबर महीने में 18.27 लाख ग्राहक खो दिए। कंपनी के ग्राहक नवंबर में घटकर 24.37 करोड़ रह गए।

Jio और Airtel के तेजी से बढ़ते जा रहे हैं ग्राहक, Vodafone की हालत खराब! -Customers of Jio and Airtel are increasing rapidly, Vodafone's condition is bad!

रिलायंस जियो को 14 लाख तो एयरटेल को 10 लाख नए ग्राहक मिले

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो (Telecom company Reliance Jio) ने नवंबर में शुद्ध रूप से 14.26 लाख ग्राहक जोड़कर बाजार में अपनी बढ़त मजबूत की। इस दौरान एयरटेल ने 10.56 लाख ग्राहक जोड़े।

जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या नवंबर 2022 के अंत में 42.28 करोड़ थी। इससे पिछले महीने यह आंकड़ा 42.13 करोड़ था। नवंबर में भारती Airtel के ग्राहक बढ़कर 36.60 करोड़ तक पहुंचा गए।

Jio और Airtel के तेजी से बढ़ते जा रहे हैं ग्राहक, Vodafone की हालत खराब! -Customers of Jio and Airtel are increasing rapidly, Vodafone's condition is bad!

देश में 82 करोड़ से अधिक ब्रॉडबैंड ग्राहक

Try के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2022 के अंत में कुल ब्रॉडबैंड ग्राहक 0.47 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर के साथ बढ़कर 82.53 करोड़ हो गए।

शीर्ष पांच सेवा प्रदाताओं के पास नवंबर 2022 के अंत में 98 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी थी।

Jio और Airtel के तेजी से बढ़ते जा रहे हैं ग्राहक, Vodafone की हालत खराब! -Customers of Jio and Airtel are increasing rapidly, Vodafone's condition is bad!

इनमें Reliance Jio Infocomm  लिमिटेड, भारती Airtel , Vodafone Idea और BSNL शामिल हैं। नवंबर 2022 के अंत में कुल वायरलेस ग्राहक घटकर 1,14.30 करोड़ रह गए, जो अक्टूबर 2022 के अंत में 1,14.36 करोड़ थे।

Share This Article