लातेहार में भाकपा माओवादी के पूर्व एरिया कमांडर की मिली लाश, हत्या की आशंका

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत लात गांव के पास शुक्रवार को पूर्व माओवादी कमांडर जीतन सिंह खरवार (Maoist Commander Jitan Singh Kharwar) का शव मिला।

उसके सीने पर गहरे जख्म के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

जल्द ही होगा खुलासा

बताया गया कि जीतन सिंह खरवार वर्ष 2018 में उग्रवाद छोड़कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण (surrender) किया था। इसके बाद से वह अपने गांव लात में ही रह रहा था।

इस संबंध में लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन (Superintendent of Police Anjani Anjan) ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा होगा

Share This Article