Latest Newsझारखंडझारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है महंगाई का झटका, 15...

झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है महंगाई का झटका, 15 जनवरी के बाद नयी टैरिफ की घोषणा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi : नए साल पर झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लग सकता है। राज्य में बिजली की दरें बढ़ाए जाने की तैयारी चल रही है। इसी को लेकर झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने JBVNL से प्रस्तावित टैरिफ पर आयी आपत्तियों पर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। जवाब आने के बाद नयी टैरिफ बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। इसके लिए विशेषज्ञों से भी आयोग राय ले रहा है। 15 जनवरी से लेकर 31 जनवरी के बीच कभी भी नयी टैरिफ की घोषणा हो सकती है। आयोग इसकी तैयारी में जुटा हुआ है।

इधर, JBVNL के अधिकारी भी जवाब बनाने में जुटे हुए है। बताया गया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह तक जवाब भेज दिया जायेगा। गौरतलब है कि JVVNL ने इस बार घरेलू उपभोक्ताओं की दर 6।30 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 8.60 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया है। इसका भारी विरोध जेसिया व चेंबर के प्रतिनिधियों ने किया है।

बता दें कि JBVNL ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए टैरिफ का प्रस्ताव दिया था। जिस पर आयोग ने आमलोगों से टैरिफ प्रस्ताव पर आपत्तियां मांगी थी। इसके लिए रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, डालटेनगंज व हजारीबाग में जनसुनवाई की गयी थी, जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नवी टैरिफ का विरोध करते हुए उद्यमी, व्यावसायिक संगठनों ने अपनी आपत्ति दर्ज करायी थी। अब नियामक आयोग ने सभी आपत्तियों की JBVNL के पास भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे एस. चंद्रशेखर, 29 से संभालेंगे कमान

 

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...