Latest NewsUncategorizedमुंबई में आतंकी हमले की आशंका, अलर्ट मोड पर आईं सुरक्षा एजेंसियां,...

मुंबई में आतंकी हमले की आशंका, अलर्ट मोड पर आईं सुरक्षा एजेंसियां, इसके बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fear of Terrorist Attack in Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में खुफिया एजेंसियों (Intelligence Agencies) ने त्योहार सीजन के मौके पर हमले की आशंका जताई है।

इस संभावित खतरे को देखते हुए मुंबई शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। खास स्थानों पर सुरक्षा की कड़ी जांच की जा रही है।

खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर शहर में भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों पर मॉकड्रिल की जा रही है और सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को अपने-अपने इलाके में खास ध्यान रखने के निर्देश दिए गए है।

हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल्स और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बलों ने इन जगहों की जांच-पड़ताल तेज कर दी है। एडवांस टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

धार्मिक स्थलों पर की जा रही मॉकड्रिल

Mumbai Police ने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों पर Mock Drill की जा रही है। सभी डीसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। क्राइम ब्रांच, एटीसी और स्थानीय पुलिस एक साथ मिलकर इस चुनौती का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा उपाय किए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही, कई सुरक्षा एजेंसियां भी शहर में सक्रिय हैं।

सुरक्षा अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। त्योहारों के समय सार्वजनिक जगह पर ज्यादा भीड़ जुटती है, ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...