रात में बार-बार पेशाब आना अच्छे संकेत नहीं, हो जाएं सावधान वरना हो सकती है ये बीमारी

News Alert

नई दिल्ली: कोरोनाकाल (Corona Period) के बाद आपको अपने स्वास्थ्य का बेहतर तरीके से ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आप इसमें लापरवाही बरत रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा नहीं है।

फिर चाहे वह किसी भी प्रकार की परेशानी ही क्यों न हो। आज हम यहां बात करेंगे पेशाब पर। जी हां, पेशाब (Urine) पर। पेशाब समय समय पर डिस्चार्ज करना काफी जरूरी होता है।

लेकिन यह हद से ज्यादा होने लगे तो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे संकते नहीं हैं। यदि रात में आपको बार-बार और लगातार पेशाब हो (Frequent urination at night) रहा है तो सचेत हो जाएं, क्योंकि ये लक्षण अच्छे नहीं है। इस परेशानी को तुरंत अपने डॉक्टरों को दिखाएं।

Frequent urination at night

जानें बार-बार पेशाब होने के कारण

– सामान्य तौर पर रात में 1 से दो बार पेशाब होती है. लेकिन इससे ज्यादा किसी आंतरिक समस्या का संकेत हो सकता है। पहले तो इसके सामान्य कारणों पर नजर डालते हैं।

– रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना कैफीन, एल्कोहल, स्मोकिंग, स्ट्रेस हो सकता है। ये सारे तत्व युरिन को ट्रिगर करते हैं। ज्यादा एल्कोहल (Alcohol) और चाय वा कॉफी यूरिन को प्रोड्यूस करते हैं।

– अब आते हैं नोक्टूरिया पर. यह बीमारी बढ़ती उम्र में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण भी होता है। इससे कई बार यूरिन इंफेक्शन होने का भी खतरा बढ़ जाता है। इसमें पेशाब करते समय जलन महसूस होती है और पेट में भी दर्द रहती है।

– टाइप 2 डायहबिटीज भी इस बीमारी का कारण हो सकता है। इसके अलावा यह बीमारी किडनी इंफेक्शन,(Kidney infection)  ब्लैडर प्रोलैप्स के कारण भी हो सकती है।

Frequent urination at night

 

Disclamer : अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। News Aroma इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।