रामगढ़: घर से नौकरी (Job) की तलाश में निकले युवक की सड़क दुर्घटना (Road Accident) में मौत हो गयी। घटना गुरुवार की है जब फैजान अंसारी अपनी बाइक हीरो ग्लैमर (Hero Glamor) से निकला था।
इसी बीच अरगड्डा- नईसराय मुख्य सड़क (Argadda- Naisarai Main Road) के मध्य बिंझार में उसकी बाइक और हाईवा की टक्कर हो गई।
जिसके बाद वह गंभीर रूप से चोटिल होकर आता है आसपास के ग्रामीणों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया जाता है, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। लेकिन घायल रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
Resume जमा करने जा रहा था बगड़िया
जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय फैजान अंसारी अरगड्डा बकरिया पट्टी का रहने वाला था।
वो काम ढूंढने के लिए रिज्यूमे (Resume) जमा करने बगड़िया जा रहा था। लोगों के मुताबिक वो बाइक अरगड्डा से नईसराय की ओर जा रहा था।
जबकि खाली डंफर हाईवा नईसराय से अरगड्डा की ओर जा रहा थी। तभी यह दर्दनाक घटना घटी। मृत युवक के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है।
मृतक फैजान श्रमिक प्लस टू 12 वीं का छात्र था। उसके घर में माता और दो भाई हैं। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।