Latest Newsझारखंडधनबाद में हुए सड़क हादसे में हाइवा चालक की दर्दनाक मौत, गाड़ी...

धनबाद में हुए सड़क हादसे में हाइवा चालक की दर्दनाक मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Road accidents in Dhanbad: धनबाद जिले में गोविंदपुर थानांतर्गत जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे (Road Accidents) में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार को सड़क पर खड़े कोयला लोड एक हाइवा को पीछे से दूसरे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में हाइवा के ड्राइवर की दर्दनाक मौत (Death) हो गई। मृतक की पहचान निरसा खटाल के रहने वाले सतीश यादव के रूप में हुई है।

क्रेन से बाहर निकाला गया शव

मिली जानकारी के अनुसार ऊपर बाजार में सड़क के किनारे कोयला लोड एक हाइवा रात से खड़ा था। सुबह करीब तीन बजे के आसपास एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने खड़े हाइवा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा के कैबिन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही ड्राइवर ने दम तोड़ दिया। उसका शव वाहन के अंदर बुरी तरह से फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन के जरिए शव को वाहन के अंदर से बाहर निकाला गया।

पेट्रोलिंग में लापरवाही से लोगों में आक्रोश

वहीं स्थानीय लोगों ने खराब लाइट एवं NHAI Patrolling में लापरवाही को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सड़क पर पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था नहीं रहती है।

High Mast Light भी बंद रहता है। जिस कारण हादसे होते हैं। मौके पर गोविंदपुर थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_img

Latest articles

जब पाकिस्तानी विमानों से रांची में बम गिरने की आशंका में डरे रहते थे लोग

नवेन्दु उन्मेष वर्ष 1971 की बात है। भारतीय सेना पूर्वी पाकिस्तान में घुस चुकी थी।...

अधिवक्ता ने मर्सिडीज की बोनट पर युवक को घसीटा, कई लोगों को रौंदने की भी की कोशिश

रांची : डोरंडा में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मर्सिडीज कार का आतंक दिखा। इसका...

भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने सभा को किया संबोधित

रांची : भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने मंगलवार को हरमू स्थित पटेल...

खबरें और भी हैं...

जब पाकिस्तानी विमानों से रांची में बम गिरने की आशंका में डरे रहते थे लोग

नवेन्दु उन्मेष वर्ष 1971 की बात है। भारतीय सेना पूर्वी पाकिस्तान में घुस चुकी थी।...

अधिवक्ता ने मर्सिडीज की बोनट पर युवक को घसीटा, कई लोगों को रौंदने की भी की कोशिश

रांची : डोरंडा में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मर्सिडीज कार का आतंक दिखा। इसका...