लिवर में है सूजन की समस्या तो करें ये घरेलू उपचार, जानें इसके लक्षण और कारण

News Aroma Media
4 Min Read

नई दिल्ली: Liver हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। पोषक तत्वों को स्टोर करने का काम और हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम भी करता है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है।

लेकिन आजकल लिवर में सूजन की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिल रही जिसकी वजह लाइफस्टाइल और गलत खान-पान है।

लिवर में किसी तरह की परेशानी होने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लिवर में सूजन की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर और इलाज करा लेना चाहिए।

आइए जानते हैं लिवर में सूजन के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार के बारे में...

आइए जानते हैं लिवर में सूजन के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार के बारे में…

लक्षण

– पेट में दर्द होना

– स्किन, नाखून और आंखों का रंग पीला होना

- Advertisement -
sikkim-ad

– कमजोरी महसूस होना

– यूरिन का रंग गहरा होना

– स्किन में खुजली होना

– मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना

कारण

– गलत खान-पान का सेवन

– शराब का सेवन

– खराब लाइफस्टाइल

– पीलिया

– वायरल और बैक्टीरियल समस्या

– लिवर में रक्त प्रवाह की कमी

लिवर में है सूजन की समस्या तो करें ये घरेलू उपचार, जानें इसके लक्षण और कारण

घरेलू उपचार

1- लिवर में सूजन की शिकायत होने पर सेब का सिरका (Apple vinegar) काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब के सिरके को डिटॉक्स ड्रिंक कहते हैं, जो लिवर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीना चाहिए।

2- नींबू (Lemon) का सेवन लिवर में सूजन की शिकायत होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू में विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो लिवर में सूजन की समस्या को कम करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए पानी में नींबू और शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए।

3- लिवर में सूजन की शिकायत होने पर हल्दी (Turmeric) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाये जाते हैं, जो लिवर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए।

4- लिवर के सूजन को कम करने के लिए लहसुन (Garlic) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, सेलेनियम जैसे गुण मौजूद होता है, जो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और लिवर को साफ करता है।

5- ग्रीन टी (Green Tea) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर किसी को लिवर में सूजन की समस्या हो, तो उसे रोजाना एक कप ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।

6- लिवर में सूजन की शिकायत होने पर अखरोट (Walnut) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो शरीर में खून के प्रवाह को सही रखने में मददगार साबित होते हैं।

Disclamer : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। News Aroma इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Share This Article