ब्राजील और दक्षिण अफ्रीकी नौसेनाओं के साथ भारत करेगा बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास

News Aroma Media

नई दिल्ली: ब्राजील (Brazil) और दक्षिण अफ्रीकी नौसेनाओं (South African Navies) के साथ संयुक्त बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास (Joint Multinational Maritime Exercise) में हिस्सा लेने के लिए भारतीय नौसेना (Indian Navy) का युद्धपोत आईएनएस (INS) तरकश दक्षिण अफ्रीका (South Africa) पहुंच गया है।

इस अभ्यास का सातवां संस्करण दक्षिण अफ्रीका के पोर्ट ग्रीकुरिया (Port Greekuria) पर होगा, जिसे एलिजाबेथ पोर्ट (Elizabeth Port) के रूप में भी जाना जाता है।

ब्राजील और दक्षिण अफ्रीकी नौसेनाओं के साथ 13-18 अक्टूबर के बीच होने वाला यह समुद्री अभ्यास कई लिहाज से महत्वपूर्ण है।

अभ्यास के बंदरगाह चरण में नौसेनाओं के बीच पेशेवर बातचीत

नौसेना प्रवक्ता के अनुसार इस संयुक्त बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास का पिछला संस्करण सिमंस टाउन (Simmons Town), दक्षिण अफ्रीका में 01 से 13 अक्टूबर 18 तक आयोजित किया गया था।

सातवें संस्करण में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व तेग क्लास गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तरकश (Teg Class Guided Missile Frigate INS Tarkash) , एक चेतक हेलीकॉप्टर (Chetak Helicopter) और मरीन कमांडो फोर्स (Marcos) करेंगे।

अभ्यास के बंदरगाह चरण में नौसेनाओं के बीच पेशेवर बातचीत भी होगी, जिसमें क्षति नियंत्रण (Damage Control) और अग्निशमन अभ्यास (Fire Drill), वीबीएसएस, क्रॉस बोर्डिंग मुख्य मुद्दे होंगे।

अभ्यास का मकसद ब्राजील और दक्षिण अफ्रीकी नौसेनाओं के साथ समुद्री सुरक्षा

दक्षिण अफ्रीकी जल क्षेत्र में होने वाले इस अभ्यास का मकसद ब्राजील और दक्षिण अफ्रीकी नौसेनाओं के साथ समुद्री सुरक्षा, संयुक्त परिचालन प्रशिक्षण, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के साथ ही सामान्य समुद्री खतरों को दूर करने के लिहाज से एक-दूसरे को मजबूत करना है।

लंबे समय से चले आ रहे त्रि-राष्ट्र समुद्री अभ्यास (Tri-Nation Maritime Exercise) को आगे बढ़ाने का निर्णय इसी साल मार्च में साइमन टाउन (Simon’s Town) में राष्ट्रीय रक्षा बल (National Defense Force) की योजना बैठक में लिया गया था।

दक्षिण अफ्रीकी नौसेना अभ्यास के लिए अपने चार वेलोर क्लास फ्रिगेट्स में से एक और दो मैरीटाइम रिएक्शन स्क्वाड्रन बोर्डिंग टीमों को सक्रिय करेगी।