झारखंड में दो चरणों में चुनाव पर JMM की आपत्ति बेवजह, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल ने…

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pratul Shahdev On JMM: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता Pratul Shahdev ने मंगलवार को चुनाव आयोग के द्वारा दो चरण में चुनाव कराने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) बेवजह इस पर आपत्ति कर रहा।

प्रतुल ने कहा कि संविधान में यह स्पष्ट वर्णित है कि चुनाव आयोग चुनाव वाले राज्यों में 6 महीने पहले तक चुनाव कराने के लिए सक्षम है।

JMM सरकार ने 59 महीना तक लूट और भ्रष्टाचार का शासन किया

झारखंड में तो यह सरकार ने 59 महीना तक लूट और भ्रष्टाचार का शासन किया है। फिर एक महीने के लिए इनको इतनी बेचैनी क्यों? प्रतुल ने कहा कि कई बार तो CM हेमंत सोरेन भी कह चुके हैं कि हम चुनाव के लिए किसी भी समय तैयार हैं। फिर चुनाव की घोषणा के बाद यह छटपटाहट क्यों?

प्रतुल ने कहा कि दरसल इनको पता है कि झारखंड में समाज का हर वर्ग को इन्होंने ठगा है। जनता इस सरकार को वोट के जरिए चोट देने को तैयार है।

Jharkhand Mukti Morcha के नेतृत्व वाली सरकार को पता है कि यह उनकी झारखंड में अंतिम सरकार होगी। क्योंकि, 5 वर्षों में इस राज्य ने भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, युवाओं के साथ वादा खिलाफी, लूट, खसोट, घोटालों का नंगा नाच देखा है। इससे अब जनता मुक्ति चाहती है।

प्रतुल ने कहा कि इस चुनाव से सबसे ज्यादा जनता उत्साहित है। क्योंकि, उसे 5 वर्षों के हेमंत सोरेन के भ्रष्ट शासनकाल से मुक्ति चाहिए। प्रतुल ने कहा कि प्रदेश की 02 करोड़ 60 लाख लोग हेमंत सरकार को बाहर करने के लिए 13 और 20 नवंबर को अपना वोट डालेंगे। इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA गठबंधन की प्रचंड जीत होगी और हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) इतिहास के पन्नों में सिमट जाएगा।

Share This Article