पंकज मिश्रा के सहयोगी बच्चू यादव को ED की अदालत ने भेजा जेल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री Hemant Soren के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगी माइंस कारोबारी बच्चू यादव (Bachchu Yadav) को पूछताछ के बाद गुरुवार को ED  के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में पेश किया गया ।

ED की टीम ने बच्चू यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आग्रह अदालत से किया। इसके बाद अदालत ने बच्चू यादव को जेल भेज दिया। अब बच्चू यादव की अगली पेशी Video conferencing के जरिए 18 अगस्त को होगी।

बच्चू यादव को रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था

यह जानकारी ED  के विशेष लोक अभियोजक BMP Singh ने दी। इससे पहले बच्चू यादव को छह दिनों की रिमांड पर ED को सौंपा गया था।

ED की टीम ने चार अगस्त को बच्चू यादव को रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार करने के पहले बच्चू यादव को ED की टीम ने दो बार समन जारी किया था, लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए ED  कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इसके बाद ED ने उसे गिरफ्तार किया था।

Share This Article