पंचायत चुनाव 2022 : रांची से दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन के लिए रांची जिला अंतर्गत प्रथम चरण के लिए विभिन्न प्रखंडों में नाम निर्देशन पत्र की बिक्री जारी है।

प्रथम चरण में तमाड़, बुंडू सोनहातू और राहे प्रखंड में विभिन्न पदों के लिये नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री की जा रही है।

जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नाम-निर्देशन के अंतिम तारीख 23 अप्रैल है।

16 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन प्रथम चरण के लिए रांची जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की कुल संख्या दो रही।

बुंडू प्रखंड में वार्ड सदस्य का एक नामांकन हुआ है और सोनाहातू अंचल में मुखिया का एक पद के लिए नामांकन हुआ है।

उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के लिए रांची जिला के तमाड़, बुंडू, सोनाहातू और राहे प्रखंड में नामनिर्देशन की अंतिम तारीख 23 अप्रैल 2022 है।

नामांकन निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी 25-26 अप्रैल को की जाएगी। अभ्यर्थी 27 और 28 अप्रैल 2022 तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

Share This Article