Latest NewsUncategorizedसंसद सत्र के पहले दिन ही पक्ष-विपक्ष में छिड़ गई जंग, इमरजेंसी...

संसद सत्र के पहले दिन ही पक्ष-विपक्ष में छिड़ गई जंग, इमरजेंसी को लेकर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Emergency Topic in First Session of Lok Sabha : सोमवार को संसद सत्र (Parliament Session) के शुरू होने के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में इमरजेंसी (Emergency) को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इमरजेंसी को लोकतंत्र पर लगा ‘काला धब्बा’ बताया, जिसका जवाब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने दिया।

इमरजेंसी को लेकर प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर खड़गे ने कहा कि वे इसको लेकर 100 बार बात करेंगे। बिना इमरजेंसी लागू किए वे ऐसा कर रहे हैं। हर बार वे ऐसा ही कहते हैं। ऐसा कहकर आप कितने दिन शासन करना चाहते हैं।

क्या कहा PM मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि इमरजेंसी की 50वीं बरसी के मौके पर देशवासी यह संकल्प लें कि भारत में फिर कभी कोई ऐसा कदम उठाने की हिम्मत नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि कल 25 जून है, जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा के प्रति समर्पित हैं, जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर विश्वास रखते हैं, वे 25 जून को कभी नहीं भूल सकते हैं।

कल 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर जो काला धब्बा लगा था, उसके 50 साल पूरे हो रहे हैं।

इतिहास के आईने में इमरजेंसी का अक्स

बता दें कि देश में 25 जून 1975 को इमरजेंसी का ऐलान किया गया था, जो 21 मार्च, 1977 तक जारी रहा था। इस पूरे समय को आम लोगों की स्वतंत्रता के निर्मम दमन के तौर पर देखा जाता है।

इस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के इस कदम का विरोध करने वाले नेताओं को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया था।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...