साइरस मिस्त्री का कार चलाने वाली महिला पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

News Aroma Media

नई दिल्ली: पिछले दिनों 4 सितंबर को हुए सड़क दुर्घटना (Road Accident) में टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन (Former Chairman) सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की मौत के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) की कासा पुलिस ने दुर्घटना (Accident) के दौरान गाड़ी चला रही अनाहिता पंडोले (Anahita Pandole) के खिलाफ टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के मामले में धारा 304 (ए), 279, 336, 338 के तहत मामला दर्ज किया है।

पति डेरियस पंडोले (Darius Pandole) का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पालघर SP बालासाहेब पाटिल ने इसकी पुष्टि की है।

अनाहिता पंडोले ICU में हैं भर्ती

पालघर पुलिस (Palghar Police) के अनुसार, अनाहिता पंडोले का इलाज चल रहा है। वे अभी भी ICU में हैं। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की इसी साल चार सितंबर को एक सड़क हादसे में मौत (Death) हो गई थी।

कार एक पुल पर हादसे की शिकार हो गई थी

इससे पहले मिस्त्री के कार हादसे (Car Accident) में निधन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था। उनकी मर्सिडीज-बेंज कार (Mercedes-Benz Car) सितंबर में महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक पुल (Bridge) पर हादसे की शिकार हो गई थी।

उस वक्त कार Dr. अनाहिता पंडोले (Dr. Anahita Pandole) चला रही थीं। वह और उनके पति डेरियस पंडोले गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि सायरस मिस्त्री और एक अन्य की मौत हो गई थी।

डेरियस पंडोले ने पुलिस को दी हादसे की पूरी जानकारी

डेरियस पंडोले ने पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी डॉ. अनाहिता कार को थर्ड लेन (Third Lane) में चला रही थी और दूसरी लेन में नहीं जा सकी थी।

उनके आगे चल रही एक अन्य कार ने लेन बदली थी, लेकिन अचानक एक ट्रक (Truck) को देखकर अनाहिता तीसरी लेन से दूसरी में कार नहीं ला सकीं और इसी दौरान पुल की रेलिंग (Railing) से टकराकर हादसे का शिकार हो गईं।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर में सूर्य नदी (Surya River) पर बना पुल संकरा है और यहीं यह हादसा हुआ।

पुलिस ने डेरियस पंडोले का उनके घर पर बयान दर्ज किया

पालघर के कासा थाने के अधिकारियों ने मंगलवार को डेरियस पंडोले (60) का उनके घर पर बयान दर्ज किया था। इसी थाना क्षेत्र में चार सितंबर को यह दुर्घटना हुई थी।

कार पुल की रेलिंग से टकराने से टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले (Jahangir Pandol) की मौत हो गई थी।

जबकि कार चला रहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनाहिता (55) और उनके पति डेरियस को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद डेरियस पंडोले को मुंबई (Mumbai) के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें पिछले हफ्ते ही अस्पताल से छुट्टी मिली है।

दक्षिण मुंबई स्थित उनके निवास पर पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया।

पंडोले को घटनाक्रम अच्छे से नहीं है याद

पंडोले चार सितंबर के हादसे का घटनाक्रम आसानी से याद नहीं कर सके। याद दिलाने पर उन्होंने बताया कि डॉ. अनाहिता तीसरी लेन में कार चला रही थी।

उनके आगे चल एक अन्य कार तीसरी से दूसरी लेन में गई, इसी दौरान उनकी पत्नी ने भी दूसरी लेन में कार ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तभी एक ट्रक उस लेन में सामने दिखा तो वह संकरी दूसरी लेन में कार नहीं ले जा सकी और इसी दौरान रेलिंग से टकरा गई।

हादसे में मृत जहांगीर पंडोले डेरियस के भाई हैं। मिस्त्री के साथ ये सभी गुजरात (Gujarat) के उदवाड़ा से मुंबई लौट रहे थे।

पुलिस को दर्ज करना है डॉ. पंडोले का बयान

पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने पुष्टि की है कि पंडोले का बयान दर्ज किया गया है। लेकिन उनकी पत्नी डॉ. पंडोले का बयान दर्ज किया जाना है।

डॉ. पंडोले अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि मर्सिडीज-बेंज हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट का अभी तक नहीं आई है और हमें उस रिपोर्ट का इंतजार है।