Latest NewsUncategorizedदिपावली के एक दिन बाद लगने जा रहा साल 2022 का अंतिम...

दिपावली के एक दिन बाद लगने जा रहा साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण, 25 अक्टूबर को नहीं होगी गोवर्धन पूजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: इस साल 2022 का अंतिम Solar Eclipse (सूर्य ग्रहण) 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण से ठीक एक दिन पहले यानी 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार (Diwali Festival) मनाया जाएगा।

दिवाली पर घर में मां लक्ष्मी (Lord Laxami) और भगवान गणेश (Lord Ganesha) की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि दिपावली के दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर भ्रमण करती हैं।

इसलिए लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं। इसके अलावा मां लक्ष्मी के आगमन के लिए दिवालाी से पहले घर की Cleanliness (साफ-सफाई) और रंग-रोगन किया जाता है।

कहा जाता है कि मां लक्षमी का वास स्वच्छ स्थान पर होता है। इस बार दिवाली और Govardhan Puja (गोवर्धन पूजा) के साथ सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है।

ऐसे में जानते हैं कि क्या सूर्य ग्रहण को लेकर गोवर्धन पूजा की तिथि में बदलाव होगा। आइए जानते हैं जानते हैं सूर्य ग्रहण के बारे में संपूर्ण जानकारी।

Solar Eclipse

यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। बता दें कि यह सूर्य ग्रहण दोपहर 2.29 बजे से शुरू होगा।

Solar Eclipse

जबकि इस ग्रहण का मोक्ष काल शाम 6 बजकर 20 मिनट के बाद होगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और शाम 5 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा।

कहां कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण एशिया का दक्षिण और पश्चिम भाग, अटलांटिक, यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरी-पूर्वी भाग में देखा जा सकता है।

इसके अलावा India (भारत) में यह सूर्य ग्रहण जम्मू, श्रीनगर, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, लेह, उत्तराखंड, राजस्थान इत्यादि जगहों पर देखा जा सकता है।

भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 4 बजे से दिखाई देगा

सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 4 बजे से दिखाई देगा। ऐसे में इसका सूतक काल सुबह 4 बजे से मान्य होगा।

Solar Eclipse

धार्मिक मान्यता (Religious Affiliation) के अनुसार, सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य और पूजा-पाठ नहीं किया जाता है। ऐसे में इस साल गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को ना होकर 26 अक्टूबर को होगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी की पुष्टि News Aroma नहीं करता है।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...