Tata Steel Give Bonus: इस साल टाटा स्टील (Tata Steel) ने अपने 678 कर्मचारियों को 7.91 करोड रुपए बोनस के रूप में देने का फैसला किया है।
इस संबंध में दुर्गा पूजा से पहले टाटा स्टील UISL में भी बोनस समझौता हो गया है। समझौते पर शनिवार को टाटा स्टील UISL प्रबंधन और जुस्को श्रमिक यूनियन के बीच हस्ताक्षर हुए।
बोनस समझौते कई पैरामीटर के आधार पर हुआ
समझौते पर जमशेदपुर में टाटा स्टील UISL के MD रितु राज सिन्हा और जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने हस्ताक्षर किए।
Bonus समझौते कई पैरामीटर के आधार पर हुआ है। इसमें टैक्स बिफोर प्रॉफिट (पीबीटी), सुरक्षा प्रदर्शन, शिकायतों का अनुपालन, टॉप बॉक्स, ट्रांसमिशन और वितरण हानि, कुल मिलाकर अघोषित जल, ग्राहक संतुष्टि सूचकांक, बार-बार की शिकायतें, SGA गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और उत्पादकता को आधार बनाया गया है।