भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी चयनित

टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी हैं, डिफेंडर में निक्की प्रधान, मिडफील्डर में सलीमा टेटे और फॉरवर्ड में संगीता कुमारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हॉकी इंडिया (Hockey India) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की सीरीज के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) की सोमवार को घोषणा की।

टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी हैं। डिफेंडर (Defender) में निक्की प्रधान, मिडफील्डर में सलीमा टेटे और फॉरवर्ड में संगीता कुमारी। निक्की प्रधान खूंटी जिला की हैं। सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला की।

उप कप्तान के रूप में दीप ग्रेस एक्का रहेंगी

वर्तमान समय में तीनों ही खिलाड़ी रांची रेलवे में कार्यरत हैं। झारखंड के तीनों सहित भारतीय महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने बधाई है।

यह टीम Australia ‘A’  के खिलाफ दो मैच भी खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व शीर्ष गोलकीपर सविता करेंगी, जिन्हें हाल ही में बलबीर सिंह सीनियर हॉकी इंडिया प्लेयर ऑफ द ईयर (2022) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उप कप्तान के रूप में दीप ग्रेस एक्का (Deep Grace Ekka) रहेंगी।

25 मई और 27 मई को Australia ‘A’से भिड़ेगा

यह दौरा हांग्जो एशियाई (Hangzhou Asian) खेल 2023 से पहले टीम की तैयारियों का हिस्सा होगा। भारत 18 मई, 20 मई और 21 मई को ऑस्ट्रेलिया से और 25 मई और 27 मई को Australia ‘A’से भिड़ेगा. एडिलेड का Met Stadium सभी पांच मैचों की मेजबानी करेगा।

भारतीय टीम में गोलकीपर: सविता व बिछु देवी खरीबम , डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, उदिता व गुरजीत कौर और मिडफील्डर: निशा, नवजोत कौर, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, ज्योति, बलजीत कौर।

Share This Article