रांची से चलने वाली वास्को-द-गामा एक्सप्रेस ट्रेन चार दिन रहेगी रद्द

Newswrap

रांची: दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) के केसल रॉक-वास्को द गामा (Castle Rock – Vasco da Gama) रेल लाइन (Train Line) के तहत केसल रॉक यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग (Non Interlocking) की वजह से रांची रेल मंडल से चलने वाली वास्को-द-गामा एक्सप्रेस चार दिन रद्द रहेगी।

ट्रेन 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस ट्रेन (Express Train) यात्रा प्रारम्भ 13 जनवरी और 20 जनवरी को वास्को द गामा से कैंसिल रहेगी।

ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ 16 जनवरी और 23 जनवरी को जसीडीह से कैंसिल रहेगी।