Latest NewsUncategorizedदेश के कई राज्यों में अप्रैल देने लगा मई-जून का एहसास, इस...

देश के कई राज्यों में अप्रैल देने लगा मई-जून का एहसास, इस बीच मानसून के लिए…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Weather Update : साल देश के कई राज्यों में अप्रैल (April) महीना मई-जून का एहसास कराने लगा है। कई हिस्सों में लू के हालात बन चुके हैं।

तपती गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत की भी खबर दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक बारिश (Rain) हो सकती है। इसलिए कि अल नीनो के प्रभाव का स्तर कम हो रहा है। इससे मानसून के लिए बेहतर माहौल का संकेत मिल रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेश मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मध्य प्रशांत महासागर के गर्म होने के कारण अभी तक के संकेत में यह जानकारी मिली है कि अल नीनो कम हो रहा है।

जून के शुरुआत तक प्रभाव कम हो जाएगा, जिसके बाद तटस्थ स्थिति बन सकती है। यह जलवायु घटना दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल है।

महापात्र ने बताया कि इस साल जुलाई से सितंबर के बीच ला-नीना की स्थिति देखी जा रही है, जिसका मध्य प्रशांत महासागर को ठंडा करने में योगदान है।

उन्होंने कहा, भारतीय मानसून के लिए ला नीना अच्छा है और इस बार तटस्थ स्थितियां अच्छी हैं।

पिछले साल अल नीनो के कारण भारतीय मानसून के 60 प्रतिशत क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है, लेकिन इस साल यह स्थिति नहीं देखने को मिलेगी।

यूरेशिया में इस साल भी कम बर्फबारी का आवरण है, जो बड़े पैमाने पर मानसून के लिए अनुकूल हैं।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...