वन्य जीव संरक्षण संशोधन विधेयक-2022 राज्यसभा से पारित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राज्य सभा (Rajya Sabha) में गुरुवार को वन्य जीव संरक्षण संशोधन विधेयक-2022 (Wildlife Protection Amendment Bill-2022) पर चर्चा के बाद पारित कर दिया गया। यह विधेयक लोकसभा से पहले ही पारित किया जा चुका है।

विधेयक का उद्देश्य वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (international trade) पर कन्वेंशन-CITC को लागू करना और इसके द्वारा संरक्षित संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची का विस्तार करना है।

इस विधेयक में केंद्र सरकार (Central government) को एक ऐसा प्राधिकरण बनाने का अधिकार दिया जा रहा है, जो संरक्षित प्रजातियों के निर्यात या आयात के लिए लाइसेंस प्रदान कर सकेगा।

Share This Article