पीरियड के दौरान भूलकर भी महिलाएं न करें इन चीजों का सेवन, देखें लिस्ट

News Alert

नई दिल्ली: पीरियड (Period) या मासिक चक्र महिलाओं में हर महीने होने वाली एक नेचुरल प्रोसेस है। टीनएज में लड़कियों के Period साइकिल स्टार्ट हो जाते हैं।

पीरियड के दौरान महिलाओं में कई तरह के हार्मोनल बदलाव भी होते हैं और कई तरह की परेशानियां भी होती है।

पीरियड शुरु होने से लेकर आने वाले तीन दिनों तक महिलाओं को पेट में दर्द, ऐंठन, सिर दर्द, जी मिचलाना, थकान,सूजन और मिजाज़ में खराबी जैसे लक्षण बेहद परेशान करते हैं। इस दौरान मतली और सिरदर्द इतना ज्यादा रहता है कि बिस्तर से उठना तक दूभर लगता है।

पीरियड के दौरान अगर डाइट का ध्यान नहीं रखा जाए तो पेट फूलने की समस्या, मूड स्विंग और सूजन जैसी कई परेशानियां बढ़ने लगती है।

Period

पीरियड के दौरान अपने डाइट में करें बदलाव

लेकिन आप पीरियड के दौरान अपने डाइट (Diet) में बदलाव करके आसानी से इन परेशानियों से बच सकती है।

एमडी, प्रसूति-स्त्री रोग विशेषज्ञ, फ़्लो की पूर्व चिकित्सा सलाहकार केट शकोदज़िक के मुताबिक कुछ Foods का सेवन करके और कुछ फूड्स से परहेज करके पीरियड के दौरान होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक पीरियड के दौरान कुछ फूड्स का सेवन सेहत पर ज़हर की तरह असर करता है इसलिए उनसे परहेज करना जरुरी है। आइए जानते हैं कि पीरियड के दौरान किन Foods से परहेज करें।

Period

प्रोसेस Foods से करें परहेज

डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ (Canned foods), प्रसंस्कृत मांस (processed meat),रसायनों (chemicals) और प्रीज़र्वटिव फूड सूजन का कारण बनते हैं।

सोडियम का अधिक सेवन पूरे महीने में कभी भी करें सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इन फूड्स को खाने से बॉडी में डिहाईड्रेशन बढ़ जाता है।

ये फूड पीरियड के दौरान बॉडी से पानी को ज्यादा सोख लेते हैं। पीरियड के दौरान इन फूड्स का सेवन बॉडी में परेशानियों को बढ़ा सकता है।

Period

कैंडी और स्नैक्स का सेवन मुश्किल को बढ़ाता है

पीरियड के दौरान फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। इस दौरान आप मीठा खाने की क्रेविंग को पूरा करने के लिए कैंडी का सेवन बिल्कुल नहीं करें।

कैंडी और स्नैक्स (Candy and Snacks) का सेवन पीरियड के दौरान मुश्किल बढ़ा सकता है। ये फूड शुगर को बढ़ाते हैं, सूजन और गैस का कारण बनते हैं। ये फूड आपकी सेहत को बदतर कर सकते हैं इसलिए इनसे परहेज करें।

Period

एल्कोहल से दूर रहें

पीरियड के दौरान एल्कोहल का सेवन करने से परहेज करें। इस समय Body में ब्लड की कमी होती है जिससे आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। एल्कोहल का सेवन थकान को बढ़ाता है और ब्लड फ्लो (Blood Flow) भी ज्यादा रहता है।

मसालेदार Foods से परहेज करें

पीरियड के दौरान मसल्स में पेन, सूजन और कई तरह की दिक्कतें होती हैं ऐसे में आप मसालेदार भोजन का सेवन करेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है।

Period

मसालेदार भोजन गैस और सूजन (Gas and Bloating) को बढ़ा सकता है। सीमित मसालों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन ज्यादा मसालेदार खाना परेशानी को बढ़ा सकता है।