Latest Newsझारखंडझारखंड में भारी बारिश का Yellow अलर्ट जारी

झारखंड में भारी बारिश का Yellow अलर्ट जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Weather झारखंड में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। कई जगहों पर सोमवार की देर रात से ही बारिश हो रही है। राज्य में आठ जुलाई तक बारिश की संभावना है। चार जुलाई तक कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

तीन और चार जुलाई को राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, हजारीबाग, खूंटी, बोकारो, गुमला एवं रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि धनबाद और जामताड़ा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है।

आने वाले दो दिनों में तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज की जायेगी। इसके बाद तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। ऐसे में राज्य का औसत तापमान 28 डिग्री तक होने की उम्मीद है।

बारिश से किसानों में खुशी

सिमडेगा जिले के जलडेगा क्षेत्र में रात से हो बारिश हो रही है। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश से खेतों में पानी भर गया है।

सूखे नदी-नालों में भी पानी भर गए हैं। वर्षा के कारण जलडेगा बाजारटांड़ परिसर, मुख्य पथ, ब्लॉक गेट सहित कई स्थानों पर जल जमाव हो गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...