Latest NewsUncategorizedArchery World Cup: भारतीय कंपाउंड टीम ने फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक...

Archery World Cup: भारतीय कंपाउंड टीम ने फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक जीता

spot_img
spot_img
spot_img

ग्वांगजू (दक्षिण कोरिया): अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की भारतीय कंपाउंड टीम ने शनिवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप 2022 (Archery World Cup 2022) चरण 2 में फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

भारत ने क्वेंटिन बरार, जीन फिलिप बौल्च और एड्रियन गोंटियर की फ्रांसीसी टीम को 232-230 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

तुर्की के अंताल्या में स्टेज 1 में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद यह भारतीय तिकड़ी का लगातार दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक था। दिलचस्प बात यह है कि तब भी फ्रांस हारने वाली टीम थी।

इस बीच, पूर्व Asian Champion Abhishek Verma ने भी अवनीत कौर के साथ मिश्रित टीम के लिए कांस्य पदक जीता था। भारतीय जोड़ी ने तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में तुर्की की एमिरकन हैनी और आयसे सुजर को 156-155 से हराया था।

जयंत तालुकदार पुरुषों के रिकर्व में शीर्ष आठ में पहुंचने वाले एकमात्र खिलाड़ी

भारत के पास तालिका में एक और स्वर्ण पदक जोड़ने का अवसर था, लेकिन मोहन भारद्वाज एकल कंपाउंड फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त माइक से हार गए।

क्वालीफिकेशन राउंड के बाद 42वें स्थान पर रहे मोहन को निर्णायक मुकाबले में 141-149 से हार का सामना करना पड़ा।शनिवार को तीन पदकों ने तीरंदाजी विश्व कप 2022 के चरण 2 में भारत के पदकों की संख्या को पांच तक पहुंचा दिया।

इससे पहले, अवनीत कौर, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर(Priya Gurjar) की महिला कंपाउंड टीम और रिधि, कोमलिका बारी और अंकिता भकत की महिला रिकर्व टीम ने कांस्य पदक जीता था।

हालांकि, भारत व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाज पोडियम पर पहुंचने में नाकाम रहा। जयंत तालुकदार पुरुषों के रिकर्व में शीर्ष आठ में पहुंचने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे।

spot_img

Latest articles

JPSC ने जारी किया 2026 का संभावित परीक्षा कैलेंडर, अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

JPSC releases Tentative Exam Calendar for 2026: झारखंड के हजारों प्रतियोगी छात्रों के लिए...

पाकिस्तान से भारत को खुली आतंकी धमकी, लश्कर चीफ ने मंच से उगला जहर

Open Terrorist Threat to India from Pakistan : पाकिस्तान की धरती से एक बार...

वोटर लिस्ट संशोधन में मौतों का आरोप, ममता बनर्जी जाएंगी सुप्रीम कोर्ट

Mamata Banerjee to move Supreme Court: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)...

JNU में नारेबाजी विवाद, पुलिस में शिकायत, कई छात्रों की पहचान

JNU Sloganeering Controversy : नई दिल्ली स्थित Jawaharlal Nehru University (JNU) में एक बार...

खबरें और भी हैं...