खेल

बेन स्टोक्स होंगे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नए कप्तान! MS धोनी के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें

नई दिल्ली: IPL के आगामी सीजन IPL 2023 के लिए कल 23 दिसंबर को कोच्चि (Kochi) में खिलाड़ियों की नीलामी (Players Auction) हुई।

इस नीलामी (Auction) में इंग्लैंड (England) के सैम कुरेन (Sam Curran) को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

जिसके बाद सैम कुरेन IPL नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले प्लेयर बन गए हैं। वहीं इंग्लैंड (England) के टेस्ट कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को CSK ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

बेन स्टोक्स बनेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान! MS धोनी के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें - Ben Stokes will become the new captain of Chennai Super Kings! All eyes on MS Dhoni's decision

धोनी के निर्णय पर टिका है फैसला

कल के नीलामी के बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि स्टोक्स (Stokes) आने वाले समय में CSK के कप्तान हो सकते हैं।

वहीं अब चेन्नई के CEO कासी विश्वनाथन ने बेन स्टोक्स को टीम में शामिल करने पर MS धोनी (MS Dhoni) की प्रतिक्रिया भी बताई। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि स्टोक्स को कप्तानी देने का फैसला भी धोनी (Dhoni) के निर्णय पर ही टिका हुआ है।

बेन स्टोक्स बनेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान! MS धोनी के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें - Ben Stokes will become the new captain of Chennai Super Kings! All eyes on MS Dhoni's decision

स्टोक्स के टीम में होने पर धोनी ने जाहिर की खुशी

इस पर कई चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं सामने आईं है। सबसे महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाओं में से एक टीम के कप्तान MS धोनी की थी। उन्होंने स्टोक्स के टीम में होने पर खुशी जाहिर की है।

स्टोक्स ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अहम भूमिका निभाई थी।

नतीजतन, नीलामी में कई टीमों के बीच उन्हें अपनी टीम में लेने की जंग छिड़ गई। अंत में चेन्नई (Chennai) ने जीत हासिल की और उसे अपनी सेना में शामिल कर लिया।

चेन्नई के सीईओ ने बताई धोनी की प्रतिक्रिया

चेन्नई के CEO का कहना है कि धोनी स्टोक्स को अपनी टीम में देखकर खुश हैं। विश्वनाथन ने क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा, “हम बेन स्टोक्स को टीम में पाकर बहुत उत्साहित थे और यह बहुत भाग्यशाली था कि उन्होंने इस नीलामी में हिस्सा लिया।

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) भी कप्तानी कर सकते हैं, लेकिन यह धोनी को तय करना है। हमें एक ऑलराउंडर (All Rounder) की जरूरत थी और वह हमें मिल गया है, जिससे खुद धोनी भी बेहद ही खुश हुए हैं।

बेन स्टोक्स बनेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान! MS धोनी के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें - Ben Stokes will become the new captain of Chennai Super Kings! All eyes on MS Dhoni's decision

काइल जैमिसन चोटिल हो गए हैं इसलिए किसी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने कहा कि वह ठीक हैं। हमारी टीम अब अच्छी नजर आ रही है। अब फोकस टूर्नामेंट (Tournament) में अच्छा प्रदर्शन करने पर होगा।”

बता दें कि स्टोक्स इस नीलामी में टॉप 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। स्टोक्स ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 T20 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाई थी।

नतीजतन, नीलामी में कई टीमों के बीच उन्हें अपनी टीम में लेने की जंग छिड़ गई। अंत में चेन्नई (Chennai) ने जीत हासिल की।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker