HomeUncategorizedभाजपा सरकार के लिए 'बेटी बचाओ' सिर्फ ढोंग: राहुल गांधी

भाजपा सरकार के लिए ‘बेटी बचाओ’ सिर्फ ढोंग: राहुल गांधी

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन (Demonstration at Jantar Mantar) कर रहे खिलाड़ियों पर हुए कथित दुर्व्यवहार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ’ बस ढोंग है!

राहुल गांधी ने गुरुवार को Tweet कर कहा कि देश के खिलाड़ियों (Players) के साथ ऐसा बर्ताव शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ’ बस ढोंग है! असल में भारतीय जनता पार्टी भारत की बेटियों पर अत्याचार करने से कभी पीछे नहीं हटी है।

खिलाडियों और पुलिस के बीच कथित झगड़े का मामला सामने आया

उल्लेखनीय है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पर कुछ महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। ऐसे में सिंह को सभी पदों से हटाने के लिए खिलाड़ी बीते कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बीती रात धरने पर बैठे खिलाडियों और पुलिस के बीच कथित झगड़े का मामला सामने आया। खिलाड़ियों का आरोप है कि पुलिस ने उनपर लाठियां चलाईं, जिससे कुछ लोगों को चोटें आई हैं।

सोमनाथ भारती  को हिरासत में लिया गया

हालांकि DCP प्रणव तयाल (DCP Pranav Tayal) का कहना है कि जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने के दौरान आप नेता सोमनाथ भारती बिना इजाजत के फोल्डिंग बेड लेकर धरनास्थल पर आए।

जब पुलिस ने इसके लिए मना किया तो पहलवान आक्रामक हो गए और ट्रक से बेड निकालने की कोशिश की। इसके बाद एक मामूली विवाद हुआ और दो अन्य लोगों के साथ सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) को हिरासत में लिया गया।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...