Latest Newsझारखंडझारखंड : आठ फीट के गड्ढे में समाधि लेने की तैयारी कर...

झारखंड : आठ फीट के गड्ढे में समाधि लेने की तैयारी कर रहा था बाबा, पता चलते पुलिस ने पहुंचा दिया थाना

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: इलाके में उस समय पुलिस महकमे और लोगों में हड़कंप मच गया, जब एक अनुयायी द्वारा समाधि लेने की खबर आग (Fire) की तरह फैल गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस बल अलर्ट हो गया और आनन-फानन में बाबा को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया।

मामला रामगढ़ क्षेत्र के डांड़ो पंचायत के डांड़ो पाल टोला का है। जहां पर जयनिताय धर्म के एक शख्स ने समाधि लेने की अफवाह फैला दी।

आठ फीट गड्ढा खोदकर कर रहा था तपस्या

बताया जा रहा है कि प्रेम बाबा नामक एक शख्स आठ फीट गड्ढा खोदकर तपस्या कर रहा था। जब इसका पता चला तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

बताया जाता है कि डांड़े के गांव के 60 वर्षीय प्रेम बाबा जय निताय धर्म को वर्षो से मानता है। रामगढ़ समेत देशभर के कई हिस्सों में उनके सैकड़ों शिष्य है। बाबा एक गुफा बनाकर उसमें 11 दिनों तक तपस्या करने वाले थे।

जेसीबी से खोदा गया गड्ढा

लोगों ने बताया कि गड्ढ खोदने के लिए जेसीबी का सहारा लिया गया। इसके बाद इसमें ईंट भी बिछाई गई और इसी में बाबा तपस्या करने वाला था।

इससे पहले उसने मौन व्रत भी धारण कर लिया। लेकिन समाधि लेने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...