Latest Newsझारखंडझारखंड में शिक्षा विभाग कर रहा बदलाव, छुट्टी लेने की व्यवस्था अब...

झारखंड में शिक्षा विभाग कर रहा बदलाव, छुट्टी लेने की व्यवस्था अब होगी ONLINE

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: देश ही नहीं राज्य में भी अब सभी तरह के कामकाज ऑनलाइन (Online) करने की तैयारी तेजी से की जा रही है। इसी कड़ी में झारखंड के सरकारी विद्यालयों (Government Schools) का भी काम ऑनलाइन (Online) किया जाने लगा है।

इसमें सबसे पहले सरकारी शिक्षकों समेत विभाग के सभी स्थायी कर्मियों के अवकाश की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन (Online) किया जा रहा है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से इसके लिए पत्र भी जारी कर दिया गया है।

इस कड़ी में एक व्यवस्था को भी जोड़ा गया है कि अब मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक ही स्वीकृत करेंगे। साथ ही अलग-अलग वर्ग के अवकाश (Holiday) की स्वीकृति के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को भी जिम्मा दिया गया है।

आवेदन स्वीकृत नहीं किया तो स्वयं ही इसे स्वीकृत समझा जाएगा

छुट्टी स्वीकृत करने को लेकर निर्धारित समय के अंदर आवेदन (Application) स्वीकृत या अस्वीकृत नहीं होने की स्थिति में अवकाश स्वीकृत समझा जायेगा। विभाग द्वारा जारी पत्र में शिक्षक से लेकर उप निदेशक स्तर के पदाधिकारी (Authority) किसे आवेदन देंगे, इसकी पूरी जानकारी दी गयी है।

छुट्टी स्वीकृति प्राधिकार के नियंत्री पदाधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि छुट्टी के आवेदन पर कार्रवाई करें। यदि यह पाया गया कि छुट्टी स्वीकृत करने वाले पदाधिकारी लगातार तीन बार निर्धारित समय सीमा के अंदर छुट्टी के आवेदन की तिथि निश्चित रूप से लिखने को पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो अवकाश स्वीकृत करने वाले प्राधिकारी (Authority) के नियंत्री पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी जायेगी।

आवेदन प्राप्ति की तिथि भी दर्ज करनी होगी लिपिक (Clerk) को छुट्टी के लिए दिये जानेवाले आवेदन में कहा गया है, आवेदन प्राप्त करनेवाले लिपिक (Clerk) के लिए भी यह अनिवार्य होगा कि वह आवेदन प्राप्त करने की तिथि इस पर अंकित करें। ऐसा नहीं होने पर आवेदन अस्वीकृत कर दिया जायेगा।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...