बोकारो में फुटबॉल मैच खेल रहे खिलाड़ी की वज्रपात के दौरान मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: गोमिया प्रखंड के हजारी फुटबॉल मैदान (Hazari Football Ground) में रविवार को मैत्री फुटबॉल मैच (Friendship Football Match) खेलने के दौरान वज्रपात होने से एक युवक विशांत प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया.

उसे स्वांग के निजी अस्पताल (Private Hospital) में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

खिलाड़ी मैच में मग्न थे

घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन और गांव वाले IEL के आर्डियर अस्पताल, गोमिया के सरकारी अस्पताल और बोकारो के BGH भी लेकर गए लेकिन निराशा ही हाथ लगी.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि SS क्लब हजारी और स्वांग पुराना माइनस के बीच Football का मैत्री मैच चल रहा था. इसी दौरान बारिश शुरू हो गई.

खिलाड़ी मैच में मग्न थे. उसी दौरान वज्रपात हुआ. हज़ारी पटवा टोला का विशांत प्रसाद मूर्छित होकर मैदान में ही गिर गया.

स्थानीय Police शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए तेनुघा भेजने की टतैयारी में है।

Share This Article