हजारीबाग में वज्रपात से महिला की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव प्रखंड (Barkagaon Block) में बुधवार को एक महिला की वज्रपात  से मौत (Death) हो गई।

जानकारी के अनुसार सिकरी जमनीडीह निवासी पारसनाथ महतो की पत्नी रीता देवी (45) अपने परिवार के साथ राजाबागी MDO Colony के समीप खेत में धान रोप रही थी।

इस बीच शाम 4 बजे बारिश के दौरान वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से रीता देवी बुरी तरह से झुलस गई। परिजन उसे बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community health center) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share This Article