रांची में BJP का हेमंत सरकार के खिलाफ पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश भाजपा ने बुधवार को पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम चलाया। जिला स्कूल मैदान से कचहरी चौक स्थित कमिश्नरी ऑफिस (Commissionerate Office) तक में पार्टी नेताओं ने घड़े के साथ आक्रोश यात्रा भी निकाली गई।

रांची में आयोजित इस कार्यक्रम में हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा गया।

भाजपा रांची महानगर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि दुमका और राज्य की बेटी अंकिता की हत्या (Murder) राज्य सरकार पर कलंक है।

अंकिता सहित झारखंड की बेटियों के साथ लगातार दुष्कर्म (Rape) की घटनाएं सामने आ रही हैं। पर राज्य सरकार जनता को भगवान भरोसे छोड़ कर मौज-मस्ती करने रायपुर चली गयी है।

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ता अपराध चिंतनीय है। Ankita को इंसाफ दिलाने तक भाजपा आंदोलन जारी रखेगी।

लव जिहाद की घटनाओं को रोकने में सरकार गंभीरता दिखाये

साथ ही कहा कि इस सरकार ने प्राप्त जनादेश का अपमान किया है। यह लोकतंत्र में पाप है। धीरे-धीरे यह पाप का घड़ा भर चुका है।

हेमंत सरकार के पाप का घड़ा फोड़ते हुए भाजपा मांग करती है कि अगर तनिक भी नैतिकता बची है तो मुख्यमंत्री इस्तीफा (Resignation) दें।

CP Singh ने कहा कि अंकिता के हत्यारे शाहरुख़ और उसके साथियों को जल्द से जल्द फांसी हो। फास्ट ट्रैक कोर्ट में इसकी सुनवाई की जाये। मृतक के परिजनों को सम्मानजनक मुआवजा मिले।

साथ ही सरकारी नौकरी भी दी जानी चाहिए। तुष्टिकरण और लव जिहाद की घटनाओं को रोकने में सरकार गंभीरता दिखाये।

कार्यक्रम में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता समेत अन्य भी शामिल हुए।

Share This Article