मांडर विधानसभा : उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 23 जून को होगा मतदान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में मांडर (Mander) (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने आज बताया कि इस उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह जून है।

विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी

सात जून को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। उन्होंने बताया कि नौ जून को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि मांडर विधान सभा उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान होगा। 28 जून को मतों की गिनती होगी।

मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि इसे लेकर मांडर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है।

Share This Article