Latest Newsझारखंडअर्जुन मुंडा ने केंद्रीय संचार ब्यूरो की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय संचार ब्यूरो की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: देश का लोकतांत्रिक इतिहास पूरे विश्व में हमें एक अलग पहचान दिलाता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश (Democratic Country) है।

रविवार को ये बातें केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री Arjun Munda ने कहीं। वे केंद्रीय संचार ब्यूरो, रांची की Multi Media प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

मुंडा ने कहा कि आज जब हम आजादी का Amrit Mahotsav मना रहे हैं तब 14 अगस्त को भारतीय इतिहास का सबसे मुश्किल दिन कहा गया।

भारत के इतिहास में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस एक दिन में भारत का भूगोल, समाज और संस्कृति सबका बंटवारा हो गया। उन्होंने कहा कि PM Narendra Modi के नेतृत्व में भारत अपनी अलग पहचान और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

MP Sanjay Seth ने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है

इससे पूर्व अर्जुन मुंडा का शॉल, पौधा और स्मृति चिह्न देकर अपर महानिदेशक PIB-CBC रांची ने स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ (MP Sanjay Seth) ने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है।

यहां के शहीदों ने अपने बलिदान से आजादी के रास्ते को प्रशस्त किया। PM का धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि पीपल पद्म पुरस्कार देकर PM ने इस राज्य के अनजाने लेकिन समाज के लिए बेहतरीन काम करने वाले लोगों जैसे सिमोन उरांव और छूटनी देवी जैसे लोगों को सम्मानित किया है।

 

MLA CP Singh ने केंद्रीय संचार ब्यूरो को प्रर्दशनी के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई की ज्यादा से ज्यादा शहरवासी इसे देखेंगे। खासकर छात्र इस प्रदर्शनी में लगे वीरों की गाथा से सीखेंगे और जीवन में ढालेंगे।

कार्यक्रम में Ranchi University के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि मैं अपने छात्रों को खासकर इतिहास और संबंधित संकायों के, इस प्रदर्शनी को देखने और इसपर अपनी राय बनाने के लिए खास तौर पर प्रेरित करूंगा और उन्हें हर रोज इसे देखने को कहूंगा। इस प्रदर्शनी का समन्वय क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी महविश रहमान और गौरव पुष्कर ने किया।

कार्यालय प्रमुख CBC रांची एवं PIB रांची, शाहिद रहमान और ओंकार नाथ पांडेय का भी आयोजन में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

इस प्रदर्शनी का थीम गरीबों और वंचित लोगों की सेवा, नारी शक्ति, किसान कल्याण, जीवन यापन में आसानी, राष्ट्रीय तथा स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों का आजादी में योगदान, आयुष और योग के जरिए स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था एवं सुधार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और युवा शक्ति से जुड़े प्रमुख योजनाओं पर आधारित सरकारी कार्यों को multi Media चित्र प्रदर्शनी के जरिए लोगों तक पहुंचाना है। मौके पर पोस्ट Office, Bank – LIC के स्टॉल्स द्वारा जनोपयोगी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गयी।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...