झारखंड

झारक्राफ्ट की पूर्व CEO रेणु गोपीनाथ ने थामा JDU का दामन

रांची: झारक्राफ्ट (Jhar Craft) की पूर्व CEO रेणु गोपीनाथ पणिक्कर (Renu Gopinath Panikkar) ने सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

राज्यसभा सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो (Kheero Mahto) ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी कि इससे राज्य में और भी महिलाओं, युवाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी। पार्टी संगठन मजबूत होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा रद्द होना दुर्भाग्यपूर्ण

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति मिलने के बाद रेणु गोपीनाथ को संगठन में शामिल किया गया है। साथ ही इन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Precident Draupadi Murmu) का दौरा रद्द होने पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है। लोगों के अंदर उनके आगमन को लेकर खुशी की लहर थी।

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार झारखंड स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) में शामिल होने वाली थीं। राजनीतिक दृष्टिकोण से ऐसा किया गया है तो यह सही नहीं है।

अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के खिलाफ ED के मामले की बात पर राष्ट्रपति का मोरहाबादी (Morabadi) का कार्यक्रम रद्द होने की बात है तो यह ठीक नहीं।

ED जितना अधिक छापेमारी (Raid) करेगी, महागठबंधन और अधिक मजबूत होगा और केंद्र सरकार कमजोर होगी।

आइडियोलॉजी और संगठन की विचारधारा में समानता

मौके पर रेणु गोपीनाथ ने कहा कि कई दलों से उन्हें अवसर मिल रहा था, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से पटना में मुलाकात के बाद उन्हें लगा कि उनकी आइडियोलॉजी और संगठन की विचारधारा में समानता है।

इसलिए उन्होंने जदयू (JDU) में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने कंबल की खरीदारी घोटाला मामले में संलिप्तता से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि कंबल बनाने का काम झारक्राफ्ट (Jhar Craft) में 2016 से चल रहा था। उन्होंने छह अप्रैल 2017 को CEO पद पर अपना योगदान दिया था। हालांकि एक साल बाद 2018 को ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker