झारखंड

कोडरमा : जैन समाज ने झुमरीतिलैया में विरागोराय रथ का किया स्वागत

कोडरमा: जैन मुनि श्री 108 विसल्ल सागर जी महाराज (Sagar ji maharaj) के नेतृत्व में श्री दिगम्बर जैन समाज के द्वारा पथरिया से आई विरागोराय रथ का मंगलवार को स्वागत किया गया।

जैन धर्म (Jainism) के राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज की जन्म स्थली पथरिया मध्य्प्रदेश (MP) में एक फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक देश के इतिहास में प्रथम बार जैन मुनियों का महाकुंभ लगभग 400 जैन मुनियों का मेला महोत्सव (Fair Festival) होने जा रहा है।

इस उत्सव की तैयारी राष्ट्रीय स्तर पर पर हो रही है

मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी महाराज ने बताया कि विरागोदय महा महोत्सव ऐतिहासिक अदभुत अनेक संदेशो से ओतपोत प्रत्येक प्राणी मात्र के कल्याणकारी प्रेयक होगा।

रोजाना राष्ट्रीय स्तर के राजनेता, विद्वान, पत्रकार, प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल होंगे। इस उत्सव की तैयारी राष्ट्रीय स्तर (National Level) पर पर हो रही है।

आज के कार्यक्रम में आचार्य श्री ने विशेष आशीर्वाद स्थानीय समाज सेवी सुरेश झांझरी को भरत भैया के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker