Latest NewsUncategorizedनेशनल हेराल्ड मामला : राहुल गांधी सोमवार को ED की जांच में...

नेशनल हेराल्ड मामला : राहुल गांधी सोमवार को ED की जांच में शामिल हो सकते हैं

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सोमवार को नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में शामिल होने की उम्मीद है।

राहुल गांधी को 2 जून को तलब किया गया था, लेकिन वे विदेश में होने के कारण जांच में शामिल नहीं हो सके।

एक अधिकारी ने कहा, राहुल गांधी को 2 जून को जांच एजेंसी (Investigative Agency) के सामने पेश होने के लिए तलब किया गया था। उन्होंने जांच में शामिल होने के लिए ईडी से कुछ समय देने का अनुरोध किया था, क्योंकि वह विदेश में थे।

इसके बाद ED ने दूसरा नोटिस जारी कर 13 जून को जांच में शामिल होने को कहा।

शुरुआत में मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो में दर्ज किया गया

ED ने शुक्रवार को सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को इसी मामले की जांच में शामिल होने के लिए 23 जून को नया समन जारी किया था।

पहले उन्हें 8 जून को तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने ED को पत्र लिखकर सूचित किया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं और इसलिए वह जांच में शामिल होने में असमर्थ हैं। इसके बाद ईडी ने उन्हें नया समन जारी किया।

सूत्रों ने बताया कि दोनों को ED  के दिल्ली मुख्यालय के सामने पेश होने को कहा गया है।

नेशनल हेराल्ड फंड (National Herald Fund) में कथित रूप से हेराफेरी करने के आरोप में गांधी परिवार सहित विभिन्न कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शुरुआत में मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau) में दर्ज किया गया था। ED का मामला CBI मामले पर आधारित है।

spot_img

Latest articles

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...