बिहार

जनता सब देख रही है, देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा: नीतीश कुमार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) की शनिवार को संपन्न हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद CM Nitish ने कहा कि देश की जनता सब देख रही है। देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है।

बिना नाम लिए CM ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में जनता ऐसे लोगों को सबक सिखायेगी।

नीतीश ने कहा कि सभी विरोधी दल अगर एकजुट हो जाएंगे तो 2024 का परिणाम कुछ और होगा। मणिपुर में JDU की टूट पर कहा कि एक नए ढंग का काम किया जा रहा है।

कुछ दिन पहले सभी MLA Bihar आए थे। पता चला था कि सभी को BJP में शामिल करा रहे हैं। क्या यह संवैधानिक काम है? देश में इस समय लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

2024 में पूरा विपक्ष एकजुट रहा तो बहुत अच्छा निर्णय आएगा। 2024 का चुनावी रिजल्ट किसी हाल में भाजपा के खिलाफ ही जाएगा।

नीतीश कुमार पांच सितम्बर को दिल्ली जा रहे है उन्‍होंने वहीं से तीन दिवसीय दिल्‍ली दौरा करेंगें

बैठक में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री (CM) से प्रधानमंत्री (PM) उम्मीदवार के रूप में आगे आने की अपील भी की। बैठक में NDA से अलग होकर महागठबंधन सरकार बनाने के पार्टी के निर्णय को अच्छा कदम बताया गया।

नीतीश कुमार पांच सितम्बर को दिल्ली जा रहे हैं। उनका यह तीन दिवसीय दिल्ली दौरा है। वे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। नीतीश कुमार अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से भी मिलेंगे।

बैठक में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि BJP हमारे JDU को तोड़ने में लगी थी। 2019 लोकसभा चुनाव तक BJP का रवैया हम लोगों के प्रति ठीक रहा।

इसके बाद BJP षड्यंत्र में लग गयी। 2024 के चुनाव में BJP को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के मिशन में पूरी ताकत से लगना पड़ेगा।

BJP ने हमारे विधायकों को उस वक्त भी तोड़ लिया था

राज्य कार्यकारिणी की बैठक तीन घंटे चली। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष भी बैठक में मौजूद थे।

बैठक से पहले मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि BJP ने हमारे विधायकों को उस वक्त भी तोड़ लिया था, जब हम उनके साथ थे। अब तो हम खिलाफ हैं, तब तोड़ दिया तो क्या बड़ी बात है।

अशोक चौधरी ने कहा कि मणिपुर में हमारे विधायक (MLA) टूटे हैं लेकिन वहां हमारा वोट बैंक (Vote Bank) नहीं टूटा। जनता सब देख रही है।

मणिपुर में जो नीतीश कुमार को चाहने वाले लोग हैं उन्हें तोड़ा नहीं जा सकता है। हमलोग अपने तरीके से 2024 के लिए तैयारी करेंगे, वो लोग अपने तरीके से करेंगे।

उल्लेखनीय हा कि Bihar में महागठबंधन सरकार बनने के बाद जनता दल यूनाइटेड (Janata Dal United) अपने संगठन पर फोकस कर रही है।

इसी को लेकर पटना में प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की गई है। इसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के चेयरमैन उपेंद्र कुशवाहा सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य और राष्ट्रीय परिषद के सभी सदस्य शामिल हुए थें।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker