रांची मेन रोड की घटना राज्य सरकार और प्रशासन की विफलता: संजय सेठ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में हुए उपद्रव, पत्थरबाजी और आगजनी की घटना पर सांसद संजय सेठ (Sanjay Seth) ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

सांसद ने शुक्रवार को कहा कि आज जो कुछ भी हुआ, उसका पूर्वानुमान पहले से था। दो दिन पूर्व से आज की बंदी को लेकर पर्चे बांटे जा रहे थे।

घोषणाएं की जा रही थी, तब प्रशासन ने इसकी मुकम्मल तैयारी क्यों नहीं की। इसका जवाब प्रशासन को, राज्य सरकार को जनता (Public) को देना चाहिए।

उपद्रवियों पर ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए

सेठ ने कहा कि रांची के मेन रोड (Main road) में आज इस तरह की घटना हुई, वह कोई सामान्य घटना नहीं है। बिना पूर्व की तैयारी के ऐसी घटना अचानक नहीं हो सकती है।

यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, पूरी तरह से राज्य सरकार और प्रशासन की विफलता का परिणाम है।

सांसद ने कहा कि बिना किसी लाग लपेट के राज्य सरकार और प्रशासन के द्वारा उपद्रवियों पर ठोस कार्रवाई (Concrete Action) की जानी चाहिए।

Share This Article