रांची मांडर पुलिस ने हथियार के साथ दो को किया गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची मांडर थाना पुलिस (Ranchi Mandar Police Station) ने हथियार के साथ दो अपराधियों सोहन टाना भगत और प्रकाश उरांव को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से एक देशी कट्टा, दो गोली, दो मोबाइल फोन और एक Bike बरामद किया गया है। ग्रामीण SP नौशाद आलम ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी हथियार के साथ Bike पर सवार होकर जा रहे है।

टीम के जवानों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया

सूचना के बाद खलारी DSP अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चटकल मोड़ के पास वाहन चेकिंग शुरु किया। पुलिस चेकिंग (Police Checking) को देखते ही Bike पर सवार दो व्यक्ति बाइक घुमाकर भागने लगे। टीम के जवानों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया।

दोनों ने बताया कि बंधन बैंक काफी लोग पैसा जमा करने जाते है,उन्हें ही लूटने का प्लान था। लेकिन इसी बीच हमलोग पकड़े गये।

Share This Article