Latest Newsझारखंडअधिकार व्यक्ति के मानसिक व भौतिक और नैतिक विकास के लिए जरूरी:...

अधिकार व्यक्ति के मानसिक व भौतिक और नैतिक विकास के लिए जरूरी: पलामू DC

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे (DC Anjaneyulu Dodde) ने कहा कि भारत का संविधान (Indian Constitution), भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को पारित हुआ इसलिए यह दिन भारत के संविधान दिवस (Constitution Day) के रूप में घोषित किया गया है।

वहीं संविधान 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। संविधान निर्माण के दौरान पलामू (Palamu) जिले से दो लोग बतौर सदस्य यदुवंश सहाय ”यदु बाबू” (Yadu Babu) और अमिय कुमार घोष ”गोपा बाबू” (Gopa Babu) शामिल थे।

ये हमारे लिए गर्व का विषय है। पलामू के इन दो सपूतों के संविधान निर्माण में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

उपायुक्त के साथ सभी पदाधिकारी व कर्मियों ने संविधान का प्रस्तावना पढ़ा

उपायुक्त शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। समाहरणालय (Collectorate) परिसर में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त के साथ सभी पदाधिकारी व कर्मियों ने संविधान का प्रस्तावना (Preamble of the Constitution) पढ़ा।

भारतीय संविधान सरल भाषा में है

उपायुक्त ने कहा कि भारतीय संविधान सरल भाषा (Language) में है, जो सभी चीजों को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने भारतीय संविधान में मौजूद मौलिक अधिकारों (Fundamental Rights) के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि मौलिक अधिकार वे मूलभूत अधिकार हैं जो किसी व्यक्ति के जीवनव्यापन के लिए मौलिक एवं अनिवार्य होने के कारण संविधान के द्वारा नागरिकों को प्रदान किए जाते हैं। ये सभी अधिकार व्यक्ति के मानसिक व भौतिक और नैतिक विकास के लिए जरूरी है।

spot_img

Latest articles

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनायेंगे : चिराग पासवान

पटना : लोजपा (रा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

खबरें और भी हैं...