बेरमो में MI Mobile Store में चोरी : रोशनदान से अंदर घुसकर 12 लाख की चोरी, स्टोर में लगा CCTV कैमरा भी गायब

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेरमो: आजकल चोरी और लूटपाट की घटना आम हो गई है। आए दिन ऐसी घटनाएं घटती रहती है।‌ ऐसी ही एक घटना गोमियाबैंक मोड़ स्थित MI Mobile Store में बीती रात 12 लाख रुपए की चोरी हो गई।

जिसको लेकर दुकान मालिक सूरज कुमार ने आइईएल (IEL)थाना में FIR दर्ज कराई है।दुकान मालिक ने अपने शिकायत में बताया है कि गुरुवार रात दुकान बंद कर वह घर चला गया था।

सुबह जब स्टाफ प्रवीण कुमार ने दुकान खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और 12 लाख के सामान की चोरी हो चुकी थी। उसी ने फोन से दुकान वाले और पुलिस दोनों को सूचना दी।

CCTV कैमरा को भी ले गए चोर

सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे। सूरज ने बताया है कि करीब 12 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। जिसमें 16 स्मार्टफोंस (Smartphones) में दो महंगे स्मार्टफोन शामिल थे।

सूरज ने बताया कि चोर स्टोर के छत पर चढ़कर रोशनदान से अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर अपने साथ स्टोर में लगे CCTV कैमरा को भी ले गए।

थाना में इस मामले के दर्ज होते ही पुलिस छानबीन में जुट चुकी है। मौके पर पहुंची थाना की पुलिस ने बताया कि उन्हें अहम सुराग हाथ लगा है। बहुत जल्द आरोपी उनके गिरफ्त में होंगे।

Share This Article