Latest NewsUncategorizedभाजपा के वरिष्ठ नेता कहा- महाराष्ट्र के बाद झारखंड, राजस्थान और प....

भाजपा के वरिष्ठ नेता कहा- महाराष्ट्र के बाद झारखंड, राजस्थान और प. बंगाल की बारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना (Shiv Sena) के कई विधायकों के विद्रोह के बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नीत सरकार का भी यही हाल होगा और वह अपना कार्यकाल समाप्त होने से काफी पहले गिर जाएगी।

अधिकारी ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के बाद गैर-भाजपा शासित राज्य झारखंड और राजस्थान का नंबर है जिसके बाद बंगाल का नंबर आएगा।

भाजपा नेता के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई। पार्टी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में अपनी हार से हताश भाजपा खेमा सत्ता हासिल करने के लिए हर तरह की कोशिश कर रहा है।

भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को है तैयार

अधिकारी ने कूचबिहार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पहले महाराष्ट्र की स्थिति का समाधान निकल जाए। इसके बाद झारखंड और राजस्थान की बारी है।

उसके बाद पश्चिम बंगाल(West Bengal) आएगा। उनकी (तृणमूल कांग्रेस की) भी यही हालत होगी। सरकार 2026 तक नहीं चल पाएगी। यह सरकार 2024 तक बाहर हो जाएगी।’’

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी पर निशाना साधते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि पिछले साल विधानसभा चुनाव में हार से अब तक नहीं उबर सकी भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखती है।

उन्होंने कहा, ‘‘जोरदार चुनाव प्रचार के बावजूद भाजपा को चुनावों में करारी शिकस्त मिली। अब वे किसी भी तरह सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उनके बयान भगवा खेमे की हताशा दर्शाते हैं।’’

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुखेंदु शेखर राय (Sukhendu Shekhar Rai) ने भी कहा कि अधिकारी के बयान स्पष्ट दिखाते हैं कि भाजपा ने महाराष्ट्र में यह संकट पैदा किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा (BJP) देश में हर विपक्ष शासित राज्य में पीछे पड़ी है। इस देश की जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।’’

spot_img

Latest articles

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

खबरें और भी हैं...